हरदोई से बड़ी खबर
आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरदोई पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी जोर
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
आमजन से सहयोग की अपील
पुलिस ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
