Homeउत्तर प्रदेशखेत में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या, सिर...

खेत में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट: सत्येन्द्र सिंह

बलिया से बड़ी खबर

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे एक पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

देर रात सोने गए थे ट्यूबवेल पर

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान रात में खाना खाने के बाद खेत में लगे ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह उनका शव मिलने पर हत्या की जानकारी हुई।

सिर कुचलकर की गई हत्या

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पूर्व प्रधान की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments