Homeउत्तर प्रदेश10 रुपये की कथित चोरी के आरोप के बाद छात्रा की मौत,...

10 रुपये की कथित चोरी के आरोप के बाद छात्रा की मौत, शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप

ब्यूरो: कबीर

मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंदा कलां में कक्षा चार की 10 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में 10 रुपये की कथित चोरी के आरोप में शिक्षकों द्वारा डांट-फटकार और मारपीट से आहत होकर बच्ची ने फांसी लगा ली।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार, बुधवार को विद्यालय के एक शिक्षक का फोन आया, जिसमें बताया गया कि छात्रा पर शिक्षिका के पर्स से 10 रुपये लेने का आरोप है। इसके बाद जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची फंदे से लटकी मिली।

परिवार का आरोप है कि विद्यालय में बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रेसलर बनने का था सपना

गांव की रेसलिंग कोच मोनिका सिंह ने बताया कि आयुषी प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा थी। वह नियमित रूप से अखाड़े में अभ्यास करती थी और भविष्य में रेसलर बनने का सपना देखती थी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीओ नई मंडी सुनील कुमार के अनुसार, मृतका के पिता की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा संख्या 307/2026 संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: इस मामले में शिक्षकों पर लगाए गए आरोप शिकायत के आधार पर हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments