ब्यूरो: कबीर
मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ स्थित श्री राम आश्रम में नवनिर्मित श्रीमद्भागवत कथा भवन का शुभारंभ पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास का आशीर्वाद लिया और गुरुकुल के छात्रों को सम्मानित भी किया।
संतों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान संजय गर्ग ने ब्रह्मलीन स्वामी रामधारी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वृंदावन से पधारे कथाव्यास पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
सनातन संस्कृति के प्रचार पर जोर
संजय गर्ग ने कहा कि भागवत की उद्गम स्थली में श्रीमद्भागवत कथा का निरंतर आयोजन आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं का सम्मान आज विश्वभर में बढ़ रहा है।
वैदिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश
दण्डी स्वामी धुर्वानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि वैदिक शिक्षा व्यक्ति में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। कार्यक्रम में स्वामी रामधारी महाराज वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कई संत और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में हनुमंतधाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती, कृष्ण कुमार बंसल, आर.के. टंडन, अतुल गोयल, सतीश गुप्ता, विनय गोयल, जगमोहन लाल गोयल, पुण्य गर्ग, रामबख्श, सुरेश गुप्ता, कृष्ण पांडेय, जितेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
