रिपोर्टर: गीता ठाकुर
लोकेशन: एटा
एटा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपाल (52 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम गोराचम, थाना अलीगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले में आगे की जांच भी जारी है।
