Homeउत्तर प्रदेशमंडवाड़ा में बारिश का कहर: दो कच्चे मकान ढहे, महिला समेत दो...

मंडवाड़ा में बारिश का कहर: दो कच्चे मकान ढहे, महिला समेत दो घायल

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के मंडवाड़ा गांव में देर रात दो कच्चे मकान ढह गए। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि मलबे में दबकर एक भैंस और एक कटिया की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजरू पुत्र गफूर का कच्चा मकान देर रात अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। मकान गिरने से अजरू की पत्नी मलबे में दबकर घायल हो गईं। वहीं पशुशाला में बंधी एक भैंस और एक कटिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसी दौरान पड़ोसी जब्बार पुत्र जमील का कच्चा मकान भी लगातार बारिश के कारण ढह गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लगातार बारिश से गांव के कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, पशुहानि का मुआवजा तथा क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments