Homeउत्तर प्रदेशजलभराव से जूझते भोकरहेड़ी में प्रशासन का अभियान, तालाब की सफाई से...

जलभराव से जूझते भोकरहेड़ी में प्रशासन का अभियान, तालाब की सफाई से शुरू हुई पानी की निकासी

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मोरना, मुजफ्फरनगर

लगातार बारिश के कारण कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में जलभराव की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को तहसील जानसठ और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने स्वच्छता एवं जल निकासी अभियान चलाया। इस दौरान तालाब की सफाई कर पानी निकासी का रास्ता बनाया गया, जिससे क्षेत्र में जमा पानी कम करने का प्रयास किया गया।

राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अथाई मार्ग पर जलभराव की शिकायत मिलने के बाद तालाब की सफाई कराई गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों से पानी की निकासी शुरू हो गई। अभियान में लेखपाल मनोज कुमार, नगर पंचायत कर्मचारी सतीश कुमार, सफाई नायक मुनिराम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं स्थानीय नागरिक सचिन कुमार, श्रीपाल, सुभाष, राजेंद्र, बिजेंद्र और राज सिंह ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि तालाब पर लगा पंपसेट काफी पुराना है और अक्सर खराब रहता है। उनका आरोप है कि यदि पंपसेट नियमित रूप से संचालित होता तो तालाब ओवरफ्लो नहीं करता और मोहल्ले में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होती।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी सफाई अभियान चलाने के बजाय पंपसेट को बदलकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बरसात में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments