Homeउत्तर प्रदेशमूसलाधार बारिश से प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, 72 घंटे...

मूसलाधार बारिश से प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, 72 घंटे में राहत देने के निर्देश

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बुढ़ाना राजकुमार भारती ने तहसील क्षेत्र के टोडा, रसूलपुर, दभेड़ी, हुसैनाबाद भनवाड़ा और कल्याणपुर गांवों का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान और मकान ढहने की घटनाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राजस्व अधिकारियों को क्षति का तत्काल आकलन कर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को 72 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मुआवजे से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान जर्जर भवनों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

बारिश के कारण बुढ़ाना तहसील के कई गांवों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी पात्र प्रभावित परिवारों को शासन की नीति के अनुसार हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments