Homeउत्तर प्रदेशधोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट: नितिन कुमार

स्थान: बिलासपुर, रामपुर

रामपुर के बिलासपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी ग्राम बेरखेड़ा मनराज सिंह, जनपद रामपुर तथा गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि अभियुक्तों ने कथित रूप से पीड़ित के पंजाब एंड सिंध बैंक खाते से 2.60 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद बिना जानकारी दिए खाते में राशि जमा की गई और फिर कथित रूप से चेक के माध्यम से दोबारा धनराशि निकाल ली गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित दिलराज सिंह को ग्राम पंचायत हामीदाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments