Homeउत्तर प्रदेशसमाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए...

समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के थाना भोपा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत आयोजित जनसुनवाई में एसपी ग्रामीण ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें। एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments