Homeउत्तर प्रदेशसीएनजी पंप पर दो पक्षों में मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

सीएनजी पंप पर दो पक्षों में मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

रिपोर्टर: वीरेंद्र तोमर

बागपत। जनपद बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक सीएनजी पंप पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments