Homeउत्तर प्रदेशभमरौआ शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

भमरौआ शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

रिपोर्टर: शारिक खान

रामपुर। वन महोत्सव के अवसर पर भमरौआ स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट, ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के सत्यप्रकाश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों, ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव शंकर यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कोली, वन रक्षक राजीव चंद्र, विक्रम सिंह दिवाकर और जयप्रकाश गिरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments