Homeउत्तर प्रदेशअधिकारियों के आश्वासन पर BKU शंकर का अनशन 7 जुलाई तक स्थगित

अधिकारियों के आश्वासन पर BKU शंकर का अनशन 7 जुलाई तक स्थगित

अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) का चल रहा अनशन प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद 7 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया। संगठन की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष मांगें रखी गईं।

जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सहित अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया।

वार्ता के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि 15 जुलाई तक नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही अन्य मांगों पर भी एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने अपना अनशन 7 जुलाई तक स्थगित करने की घोषणा की। संगठन ने कहा कि यदि तय समय के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments