Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए त्वरित निस्तारण...

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्टर: शारिक खान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपे।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया तथा शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

रामपुर पुलिस का कहना है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनसुनवाई का क्रम नियमित रूप से जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments