रिपोर्टर: श्याम सिंह
औरैया। जनपद के बिधूना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कथित बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी चोरी के एक मामले में वांछित बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान डहरियापुर मोड़ के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी चोरी के एक मामले में वांछित थे। उनके कब्जे से बरामद सामान और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट: क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा।
