Homeउत्तर प्रदेशघोलिया कला गांव में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, हमले में दो...

घोलिया कला गांव में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, हमले में दो ग्रामीण घायल

श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के घोलिया कला गांव में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाग में बैठे तेंदुए को छेड़ने के दौरान उसने हमला कर दिया, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

तेंदुए के हमले में दो लोग घायल

जानकारी के अनुसार, तेंदुए के हमले में जहीर और नईमुद्दीन घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने दोनों को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

वन विभाग अलर्ट, तीन टीमें तैनात

डीएफओ धनराज मीना के निर्देश पर वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। तेंदुए की तलाश के लिए पांच-पांच सदस्यों की तीन टीमें गठित कर मौके पर तैनात की गई हैं। वनकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

ग्रामीणों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और समूह में ही आवागमन करें। साथ ही लाठी और टॉर्च साथ रखने की सलाह दी गई है।

वन्यजीव दिखे तो तुरंत दें सूचना

वन विभाग ने कहा है कि यदि कहीं भी तेंदुआ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी वन चौकी या वन विभाग के कंट्रोल रूम को दें।

साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments