Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों को कमला विशुन नरायन...

डीएम ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों को कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 से किया सम्मानित

शाहजहांपुर, 15 जून 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष-2026 की परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्रों को कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में हाईस्कूल वर्ग में यूपी बोर्ड के अंतर्गत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध श्री महेन्द्रपाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के छात्र सत्यदेव तथा सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, कृभको नगर, पिपरौला, शाहजहांपुर के छात्र अक्षत को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5,000 रुपये की नकद धनराशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में यूपी बोर्ड से माता रमा देवी इंटर कॉलेज, चिलौआ, जलालाबाद के छात्र विशाल और सीबीएसई बोर्ड से तक्षशिला पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर के छात्र नवांश अग्निहोत्री को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5,500 रुपये की नकद धनराशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 के आयोजक अवनेश अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, सम्मानित छात्रों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उन्हें सफलता के नए आयाम तक पहुंचाती है। उन्होंने छात्रों से निरंतर परिश्रम करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments