Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर सैल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड में हुआ वृक्षारोपण, 'एक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर सैल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला समर्थन

रिपोर्ट इकरार खान

 

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतेहुल्लापुर स्थित सैल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के जीएम प्रिंस गखर ने किया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर अभिषेक और लेबर ऑफिसर घनश्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम, नीम, पीपल और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अखिलेश, महिपाल सिंह भोज, संजीव कंबोज, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विनोद श्रीवास्तव, हिमांक यादव, विपुल उपाध्याय, धीरज वर्मा और अमित तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर जीएम प्रिंस गखर ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लोगों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ निस्वार्थ भाव से जीवन का संरक्षण करती है, उसी प्रकार पेड़ भी मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर अभिषेक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
वहीं लेबर ऑफिसर घनश्याम ने कर्मचारियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने परिसर को हरा-भरा बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कंपनी की यह पहल क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments