रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल रात्रि 10:30 बजे से आज प्रातः 4:30 बजे तक नवीन मंडी चौकी, थाना गंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 2 डम्पर एवं 2 क्लोज्ड बॉडी ट्रक ओवरलोड पाए जाने पर सीज किए गए। साथ ही परिवहन नियमों के उल्लंघन के चलते संबंधित वाहनों पर कुल 2.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
