हरदोई में कब्रिस्तान की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Spread the love

हरदोई | रिपोर्टर रजनीश शर्मा

हरदोई में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नगर पालिका की टीम ने बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान परिसर में बने करीब पांच अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया।जानकारी के मुताबिक, बिना अनुमति कब्रिस्तान की जमीन पर टीनशेड डालकर दुकानें बनाई गई थीं। इसकी शिकायत लंबे समय से पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया।नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध ढांचों को हटाया और मौके पर मौजूद सामान को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।नगर पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और इसे कानून व्यवस्था व सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *