Homeराष्ट्रीयहिस्ट्रीशीटरों पर कसा शिकंजा, सिखेड़ा थाने में सघन सत्यापन अभियान

हिस्ट्रीशीटरों पर कसा शिकंजा, सिखेड़ा थाने में सघन सत्यापन अभियान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। थाना सिखेड़ा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटरों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया, जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया।
शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत चिन्हित सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर तलब किया गया। यहां उनकी वर्तमान गतिविधियों, आपराधिक इतिहास और सामाजिक आचरण की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस टीम ने हर एक हिस्ट्रीशीटर का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड अपडेट किया, जिससे उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी हालत में दोबारा अपराध की राह पर कदम न बढ़ाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अपराधियों के लिए जनपद में अब कोई जगह नहीं बची है। मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार ऐसे अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments