Homeराष्ट्रीयखालापार में सट्टे के अड्डे पर छापा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

खालापार में सट्टे के अड्डे पर छापा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टे के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर देर रात दबिश देकर एक शातिर आरोपी को उसके घर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को थाना खालापार टीम को सूचना मिली कि मोहल्ला किदवईनगर स्थित एक मकान में सट्टे की खाई-बाड़ी संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए पते पर छापा मारा। दबिश के दौरान आरोपी मोहम्मद बदर उर्फ बब्लू पुत्र स्व. मुबारक हुसैन निवासी तबलशा रोड, किदवईनगर को मौके पर ही सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19,890 रुपये नकद, सट्टा पर्ची मय गत्ता, एक पेन और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तारी का समय करीब रात 3:12 बजे बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खालापार में मु.अ.सं. 74/2026 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी सट्टेबाजी के मामले में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना कोतवाली नगर में भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार और कृष्णपाल की टीम शामिल रही, जबकि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक असगर अली को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments