रिपोर्ट – डॉ प्रथम सिंह

अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा के तत्वावधान में मंगलवार को स्टालवार्ट पब्लिक इंटर कॉलेज, पचोकरा में “साइबर सुरक्षा व डिजिटल कानून” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर डीएलएसए सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पीएलवी लोकमान सिंह, प्रवीन कुमार, प्रीति व प्रथम सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग और OTP शेयर न करने जैसी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही IT एक्ट 2000 के तहत हैकिंग व निजी फोटो वायरल करने पर सजा के प्रावधान भी समझाए।
पीएलवी लोकमान सिंह ने बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की शिकायत http://www.cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत की जा सकती है। छात्रों को मजबूत पासवर्ड रखने व अनजान लिंक न खोलने की सलाह दी गई।
शिविर में कॉलेज के शिक्षकगण व लगभग 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने डीएलएसए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को डिजिटल युग में सुरक्षित रखेंगे।

