हिंदू संघर्ष समिति के बयान की कड़ी निंदा, संयोजक से सार्वजनिक माफी की मांग

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति द्वारा एसपी महोदय को दिए गए ज्ञापन के उपरांत समिति के संयोजक द्वारा मीडिया को दी गई बाइट में एक विशेष जाति को निशाना बनाया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

बिट्टू सिखेड़ा के अनुसार हिंदू संघर्ष समिति का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को जातिवाद से ऊपर उठाकर एकजुट करना होना चाहिए, लेकिन जिस प्रकार एक जाति विशेष के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, वह संगठन के मूल उद्देश्य के विपरीत है और समाज को विभाजित करने का प्रयास है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सभी जातियां हिंदू समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, तो किसी भी जाति के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। इस प्रकार के बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और आपसी भाईचारे को कमजोर करते हैं।

बिट्टू सिखेड़ा ने समस्त हिंदू समाज से अपील की कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए, जो समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ने का कार्य करते हैं। उनका कहना है कि आज एक समाज को निशाना बनाया गया है, कल किसी अन्य समाज को बनाया जा सकता है, जो सामाजिक समरसता के लिए गंभीर खतरा है। अंत में बिट्टू सिखेड़ा ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक से मांग की कि वे अपने इस बयान पर तत्काल समस्त समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा समिति के अस्तित्व और उसके औचित्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा होना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *