पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मौदहा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा थाना मौदहा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का सूक्ष्म अवलोकन कर अभिलेखों की गुणवत्ता व अद्यतन स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वच्छ एवं नागरिक-अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया।
महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 व cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उनकी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *