Homeराष्ट्रीयPCS में चमके मुज़फ्फरनगर के होनहार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घर...

PCS में चमके मुज़फ्फरनगर के होनहार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मान

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का मान बढ़ाने वाले मेधावी युवाओं का सम्मान करने के लिए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल खुद उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर, पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बसंत विहार स्थित आकाश कुमार पाल के आवास पर पहुंचे मंत्री ने उन्हें पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी। इसके बाद ए-टू-ज़ेड कॉलोनी निवासी पवन त्यागी की पुत्री कु. आंचल त्यागी के घर पहुंचकर उन्हें डिप्टी जेलर पद पर चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं। मंत्री के इस आत्मीय सम्मान से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल छा गया और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता केवल कठिन परिश्रम, अनुशासन और धैर्य से ही संभव है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आकाश कुमार पाल और आंचल त्यागी जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। खासतौर पर आंचल त्यागी की सफलता नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल है, जो बेटियों के हौसलों को नई उड़ान देती है।
मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे इन सफल अभ्यर्थियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
इस दौरान भाजपा नेता देशबंधु तोमर, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, हरेंद्र पाल, पिंटू त्यागी, बिल्लू पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments