Headlines

खालापार पुलिस का एक्शन मोड, वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ से अपराधियों में खौफ

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने दमदार कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है।
पुलिस के मुताबिक, फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खालापार थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पहले अभियुक्त चुना उर्फ चोना को 31 मार्च 2026 की रात करीब 11:50 बजे दबोचा। इसके बाद दूसरे वारंटी अभियुक्त बिलाल पुत्र बिलालपुरी निवासी शहीद चौक, खालापार को 1 अप्रैल 2026 की तड़के 12:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में वाद संख्या 3149/9/2006, मु0अ0सं0 1353/2005 धारा 380/457 भादवि के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व खालापार चौकी इंचार्ज असगर अली ने किया। उनके साथ कांस्टेबल राहुल कुमार, यश कुमार और महावीर सिंह चौहान की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑपरेशन को सफल बनाया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खालापार पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और इसे अपराध पर लगाम कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *