रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष निसार राईन बैठक को संबोधित करते हुए वसीम राईन ने पसमांदा समाज के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
वसीम राईन ने अपने संबोधन में कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा हुआ है, जिसे मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक नारेबाजी से बदलाव संभव नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी होगी। उन्होंने सरकार योजनाओं का फायदा उठाए और सरकार में हिस्डसेदारी कैसे मिले इसके योजना बनाए पसमांदा(ओबीसी ) समुदाय के लिए विशेष योजनाएं सरकार ने बनाई है और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को सबसे जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक उसका समुचित विकास संभव नहीं है। बैठक के दौरान कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज की समस्याओं को साझा किया। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि पसमांदा समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। वसीम राईन ने संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया और कहा कि महाज़ को गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाएं। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे पसमांदा समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह की बैठकों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा इस मौके पर सफीक राईन, जावेद राईन, सुहैल राईन, अब्दुल्लाह अहमद, वासी अहमद, तय्यब राईन, कलीम लाला, टुन्नी राईन, महमूद राईन, मोमिन राईन, रियाज राईन, सलमान राईन, अशफाक राईन, शोएब अली, सद्दाम हुसैन, मुसीर राईन, मुन्ना राईन राठौर, बब्लू राईन आदि लोग उपस्थित रहे।

