Homeराष्ट्रीयबीवी को डीजे पर नाचने से रोका तो ससुरालियों ने बरसाए डंडे,...

बीवी को डीजे पर नाचने से रोका तो ससुरालियों ने बरसाए डंडे, युवक ने लगाई एसएसपी से गुहार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पत्नी को डीजे पर नाचने से टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अब न्याय के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहा है।
नियाजीपुरा निवासी नदीम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने सानिया नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्तों में खटास आ गई। विवाद बढ़ने पर सानिया अपने मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। दंपत्ति का तीन वर्षीय मासूम बेटा भी है, जो फिलहाल मां के साथ है।
पीड़ित के मुताबिक, 25 मार्च की शाम वह अपनी पत्नी को वापस घर लाने के इरादे से ससुराल पहुंचा था। उसी दौरान किसी कार्यक्रम में सानिया डीजे पर नाच रही थी। नदीम ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो माहौल अचानक गरमा गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के सोनू, जुबेर, जैद और सलीम ने उस पर हमला बोल दिया।
नदीम का कहना है कि आरोपियों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर भी दी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने अब एसएसपी से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने बच्चे की अभिरक्षा दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments