रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने 29 मार्च को दादरी-नोएडा में प्रस्तावित “समाजवादी समानता भाईचारा रैली” को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दादरी पहुंचकर रैली में भाग लेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर से 300 से अधिक कारें और करीब 50 बसें रैली के लिए रवाना होंगी।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में दादरी पहुंचकर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करें। नेताओं ने दावा किया कि यह रैली सामाजिक समरसता और भाईचारे का बड़ा संदेश देगी।
बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, चौधरी ओमपाल सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, तहसीन मंसूरी, मौलाना मोहम्मद नजर, सत्येंद्र पाल, असद पाशा, डॉ नरेश विश्वकर्मा, सलीम मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

