Homeराष्ट्रीयगैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारेंघंटों इंतजार के बाद भी लोगों को...

गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारेंघंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा कस्बे में रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
मौदहा के मधुपिया गैस एजेंसी वितरण केंद्र पर सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। लोग सुबह करीब सात बजे से खड़े थे, लेकिन दोपहर तक गैस वितरण शुरू नहीं हो सका। तेज धूप से बचने के लिए कई लोगों ने अपने सिलेंडर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया।
यह वितरण केंद्र मीरा तालाब के पास एक खुले मैदान में संचालित होता है। आज यहां भारी भीड़ थी, लेकिन सुबह 11 बजे तक न तो गैस की गाड़ी पहुंची थी और न ही वितरण करने वाला कोई कर्मचारी मौजूद था।
गैस लेने आए राशिद सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी। वे सुबह सात बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक वितरण शुरू नहीं हुआ है।
राशिद ने यह भी कहा कि वह कई दिनों से गैस के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, पर हर बार निराश लौटना पड़ता है।
इस मामले में गैस एजेंसी संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments