14 मार्च से लापता युवती का कुएं में मिला शव, परिजनों ने की पहचान

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के पडुई गांव में सोमवार को एक पुराने कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान परिजनों द्वारा पडुई गांव निवासी रामकेश निषाद की पुत्री सरस्वती 21 वर्ष के रूप में की गई है। सरस्वती 14 मार्च से घर से लापता बतायी गयी। परिवार उसकी तलाश कर रहा था।
मृतका के भाई ओमनारायण ने थाने को सूचना दी कि गांव में रामस्वरूप के दरवाजे के पास एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर कुरारा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *