Homeराष्ट्रीयहुसैनपुर कला की शिक्षा चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, किरण यादव के नेतृत्व...

हुसैनपुर कला की शिक्षा चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, किरण यादव के नेतृत्व में निपुण भारत मिशन को मिली नई ताकत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में आयोजित शिक्षा चौपाल ने शिक्षा के प्रति जागरूकता की मजबूत तस्वीर पेश की। शासन के निर्देश पर निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों की भारी भागीदारी देखने को मिली।
खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती आयशा खान, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार, जिले से एसआरजी विनीत कुमार, ब्लॉक बुढाना के समस्त एआरपी, संकुल शिक्षक तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अधिकतम नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने चौपाल को उत्सव में बदल दिया।
इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मोहम्मद प्रवेश खान, उपाध्यक्ष कवरजहां सहित अन्य सदस्यों व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। चौपाल में अभिभावकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उनकी भागीदारी को आवश्यक बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments