आयुक्त ने मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने आज उप महानिरीक्षक राजेश एस. के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौदहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शौचालय अस्वच्छ पाए गए। ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं था तथा मरीजों की अत्यधिक भीड़ पाई गई। इसके अतिरिक्त पोर्च क्षेत्र की टाइल्स उखड़ी हुई मिलीं, जिससे अव्यवस्था परिलक्षित हुई। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा भवन की क्षतिग्रस्त संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पुनरावृत्ति की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को प्रभावी, पारदर्शी और भरोसेमंद प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *