नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जनपद की जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी उमाकांत राजपूत, कृष्ण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार व्यास, प्रमोद वर्मा, साधना सिंह, उत्तम सिंह, आराधना राजपूत, शिवेंद्र सिंह, नरविंद सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, मुकेश प्रजापति, महेंद्र शुक्ला, अरिमर्दन सिंह, संध्या वर्मा, दिग्विजय पाठक, अरुण लोधी, सियाराम विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, उमेश सिंह, ज्ञानवेंद्र कुशवाहा को सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह सम्मान समारोह पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं से परिचय के दृष्टिगत आयोजित किया गया था। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन के कार्यक्रमों को मेहनत व ईमानदारी के साथ करने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे, कैलाश गुप्ता, कुलदीप निषाद, लालाराम निषाद, आशीष पालीवाल, रामदेव सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *