साइबर सैल थाना गंज पुलिस द्वारा 12 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान


रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मोबाइल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में CEIR PORTAL (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से गुम/खोए हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतो पर साइबर सैल थाना गंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 12 मोबाइल बरामद किये गये है । कुल बरामद 12 मोबाइल (अनुमानित कीमत करीब 01 लाख 90 हजार रुपये) को आज दिनांक 23.03.2026 को साइबर सैल थाना गंज द्वारा मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु रामपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रंशसा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *