ईद पर सियासी सौहार्द की मिसाल, सेवादल के अध्यक्ष नौशाद अली के आवास पर जुटे कांग्रेस नेता

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जब कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नौशाद अली के आवास पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल मित्तल और हर्षवर्धन त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उनके साथ साजिद सैफी (अल्पसंख्यक मंडल उपाध्यक्ष), राशिद चौधरी (तहसील अध्यक्ष) और साजिद चौधरी (सदर ब्लॉक अध्यक्ष) भी शामिल रहे।
नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं भी की गईं।
सेवादल के अध्यक्ष नौशाद अली ने अपने आवास पर पहुंचे सभी अतिथियों और कांग्रेस परिवार के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *