Headlines

देश विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कानून की मांग, हिंदू महासभा की बैठक में उठा मुद्दा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर आयोजित एक विशेष बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने देश के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए और संगठन की नई जिम्मेदारियों का भी ऐलान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉक्टर सिद्धार्थ भट्टाचार्य की संस्तुति पर एडवोकेट बृजभूषण शर्मा को प्रोन्नत कर विधि प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही विकास भार्गव को राष्ट्रीय समिति में शामिल किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा देश की सबसे पुरानी हिंदूवादी पार्टी है, जिसने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता आया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश के खिलाफ बोलने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नवनियुक्त विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बृजभूषण शर्मा ने कहा कि कुछ लोग भड़काऊ भाषण और गतिविधियों के जरिए देश की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मंडल महामंत्री मोहित त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में रहकर दूसरे देशों के समर्थन में प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिस देश में रहते हैं, उसके प्रति वफादारी निभाएं।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल, मोहित त्यागी, एडवोकेट बृजभूषण शर्मा, सावन प्रजापति, विनोद प्रजापति, राखी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *