रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा
नर्मदापुरम। जिले के सिवनी मालवा तहसील में भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रभारी श्रीमती लीना यादव शर्मा ने अपने निज निवास पर नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारीयो का स्वागत किया इस स्वागत बेला में सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी के सहसंयोजक के पद पर नियुक्त होने पर गौरव मालवीय का एवं अनुसूचित जनजाति के नगर मंडल अध्यक्ष अनुज वर्मा का पुष्प और श्रीफल के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महामंत्री तुषार लवंशी चंद्रकांत कुशवाहा पिंटी नगर मंत्री नगर मंडल सिवनी मालवा एवं शक्ति केंद्र संयोजक एवं वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद राजेश बाथव सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर नवनियुक्त सोशल मीडिया से संयोजक गौरव मालवीय एवं नगर मंडल अनुसूचित जाति अध्यक्ष अनुज वर्मा ने कहा कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी हमें प्रदान की गई है उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ करेंगे हमारी कोशिश रहेगी कि संगठन के प्रचार प्रसार एवं संगठन की और भारतीय जनता पार्टी की हर योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारा पहला उद्देश्य रहेगा उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारी एवं का आभार भी माना
