Homeमध्य प्रदेशरायसेन भोपाल के पास राज्यसभा सांसद की गाड़ी को डीएसपी की गाड़ी...

रायसेन भोपाल के पास राज्यसभा सांसद की गाड़ी को डीएसपी की गाड़ी ने मारी टक्कर, भोपाल से लौटते वक्त हुआ हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शनिवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गईं। घटना भोपाल के पास मंडीदीप क्षेत्र की है। भोपाल जाते वक्त राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की गाड़ी जैसे ही रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र में पहुंची तभी पीछे काफिले में चल रही डीएसपी की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। राहत की बात ये है कि घटना में माया नारोलिया व उनके स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है।

राज्यसभा सांसद की गाड़ी को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक माया नारोलिया शनिवार को भोपाल जा रही थीं, इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी मंडीदीप में खेड़ापति माता मंदिर के पास पहुंची तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से राज्यसभा सांसद की गाड़ी के पीछे चल रही डीएसपी की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं लेकिन दोनों गाड़ियों में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है ये राहत की बात है। गाड़ियों में टक्कर होने के बाद कुछ देर के लिए राज्यसभा का काफिला मौके पर ही रुक गया और फिर वहां से रवाना हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments