Homeउत्तर प्रदेशहैदरगढ़ सुबेहा में निकली भव्य राम बारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत,...

हैदरगढ़ सुबेहा में निकली भव्य राम बारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, डीजे, ढोल-नगाड़े और भांगड़ा की धुन पर निकली ऐतिहासिक राम बारात, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

सुबेहा, बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार की शाम को भव्य राम बारात निकाली गई। डीजे, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और भांगड़ा की धुन पर निकली राम बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, विश्वामित्र, भगवान शंकर और गणेश जी के स्वरूप रथ पर विराजमान रहे। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

राम बारात का शुभारंभ कस्बे के जवाहर वार्ड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से हुआ। इसके बाद बारात कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबेहा थाने पहुंची, जहां प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ राम बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद बारात वापस मंदिर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

राम बारात के दौरान कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा विधायक दिनेश रावत, नगर अध्यक्ष देवीदीन रावत, चौधरी हुमायूं हुसैन, भाजपा कार्यकर्ता संजय रावत, रणबहादुर राना, विवेक मिश्रा, अशोक वैश्य और सभासद प्रतिनिधि महेंद्र मौर्य सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक उमेश वैश्य, पुनीत वैश्य, रोहित, अंशु श्रीवास्तव, जितेंद्र वैश्य, अनुज वैश्य, सत्यम, शुभम, अनमोल वैश्य, चेतन, शिवम, पीयूष और मोहित सहित अन्य लोगों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजक उमेश वैश्य ने बताया कि सुबेहा में हर वर्ष राम बारात निकाली जाती है, लेकिन इस बार ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

राम बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। वहीं, ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments