Homeउत्तर प्रदेशहाईवे पर बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, चचेरा भाई...

हाईवे पर बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, चचेरा भाई घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय बीटेक छात्रा अलीना की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सादिक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी अलीना अपने चचेरे भाई सादिक के साथ बाइक से श्रीराम कॉलेज जा रही थी। दोनों दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया। घायल सादिक का अस्पताल में उपचार कराया गया।

हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments