रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ए टू जेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और प्रत्याशी प्रमेंद्र कुमार भाटी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनाव अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं से सीधा संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और स्नातक मतदाताओं तक प्रत्याशी का पक्ष पहुंचाने का आह्वान किया।
जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों को एकजुट होकर काम करना होगा। बूथ और क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा लगातार जनसंपर्क से ही अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की।
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र कुमार भाटी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए चुनाव में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने के लिए उनसे सीधा संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।
वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे
बैठक का संचालन जिला महासचिव सोमपाल कोरी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और श्यामलाल सैनी, प्रदेश सचिव ईलम सिंह, नौशाद अली, ठाकुर सुखपाल, विनय पाल, बृजराज सैनी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पवार, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सुरेश प्रजापति, पवन बंसल, अजय कुमार, आमिर कासिम, गोल्डी अहलावत, पंकज सैनी, रमेश चंद शर्मा और तहसीन मंसूरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर, डॉ. मोनिका सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष इकराम कस्सार, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल मुतालिब और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में नेताओं ने स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय बनाए रखने और मतदाताओं से लगातार संपर्क करने पर जोर दिया।
