Homeउत्तर प्रदेशसिविल लाइन में एडल्ट उत्पादों की बड़ी खेप पकड़ी, कारोबार की कड़ियां...

सिविल लाइन में एडल्ट उत्पादों की बड़ी खेप पकड़ी, कारोबार की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने वयस्क उपयोग से संबंधित उत्पादों की बड़ी खेप बरामद कर कथित कारोबार पर कार्रवाई की है। सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में एडल्ट टॉयज समेत वयस्क उपयोग से जुड़े अन्य उत्पाद बरामद होने की बात सामने आई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर उसके स्रोत और आपूर्ति के माध्यम की जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि खेप कहां से मंगाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था।

सप्लाई नेटवर्क की तलाश तेज

पुलिस अब बरामद उत्पादों के जरिए इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बिक्री के माध्यम, सप्लाई चैन और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में दिनभर मामला चर्चा में रहा। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित कारोबार से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments