Homeउत्तर प्रदेशसफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता की दिलाई शपथ

सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता की दिलाई शपथ

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों और स्वच्छता नायकों को सम्मानित कर स्वच्छ एवं हरित परिसर का संदेश दिया गया।

स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई गई। डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित स्टाफ को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर ने सफाई और गार्डनिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अस्पताल परिसर मरीजों और तीमारदारों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है।

आयोजन में मैट्रन रीमा रानी, आईसीएन रिंका और एचडीएम सबा रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मुरली भास्कर ने क्लीनिंग, गार्डनिंग स्टाफ समेत आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments