Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,...

शाहजहांपुर में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 बसों के चालान और 5 बसें सीज

रिपोर्ट – बबलू खान

शाहजहांपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन कवच 2.0 के अंतर्गत शाहजहांपुर में परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। यह अभियान 28 और 29 सितंबर 2026 को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और परमिट की शर्तों के विपरीत संचालित हो रहे वाहनों की जांच की गई। जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 12 बसों के चालान किए गए, जबकि 5 बसों को सीज कर दिया गया।

इसके अलावा एक अन्य माल वाहन में यात्रियों के पाए जाने पर उसे भी सीज किया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वाहनों का संचालन नियमों के अनुरूप ही किया जाए। विभाग के अनुसार यदि कोई वाहन ओवरलोड, कर बकाया अथवा अन्य नियमों के उल्लंघन में संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments