Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण, महिला शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न...

मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण, महिला शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने बुधवार को मीरापुर थाने स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के अभिलेखों की बारीकी से जांच की और वहां संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने मिशन शक्ति केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की कार्यप्रणाली को परखा और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभिलेख दुरुस्त रखने और हेल्पलाइन की जानकारी देने पर जोर

इंदु सिद्धार्थ ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित सभी अभिलेख अद्यतन और व्यवस्थित रखे जाएं। महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िताओं को समय पर सहायता मिल सके। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ, थाना प्रभारी मीरापुर और मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments