Homeउत्तर प्रदेशबिलासपुर में चोरी का बड़ा ग्राफ बाजार में महिला के पर्स से...

बिलासपुर में चोरी का बड़ा ग्राफ बाजार में महिला के पर्स से चोरों ने उड़ाए सवा दो लाख के गहने पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। बिलासपुर नगर के बाजार में खरीदारी करने आई महिला के पर्स से अज्ञात चोर उचक्के ने सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई जा रही है।थाना केमरी क्षेत्र के गांव दनकरा निवासी नूरजहां के पुत्र राशिद की 5 दिसंबर को शादी है। शनिवार दोपहर नूरजहां अपनी भांजी सहित दो महिलाओं के साथ सब्जी मंडी स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की मांग पट्टी और लचकारा की मरम्मत कराने पहुंची थीं।मरम्मत के बाद उन्होंने दोनों आभूषण पर्स में रख लिए और तहसील रोड पर खरीदारी करने लगीं। इसी दौरान किसी ने पर्स से गहने पार कर दिए। कुछ देर बाद पर्स की चेन खुली देखकर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आभूषण बरामद कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments