Homeउत्तर प्रदेशनचिकेता स्कूल्स में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भक्तिमय हुआ परिसर

नचिकेता स्कूल्स में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भक्तिमय हुआ परिसर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणपति वंदना के साथ पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गणेश जी के प्रति अपनी श्रद्धा को चित्रकला, आकर्षक सजावट और विभिन्न कला-कृतियों के माध्यम से भी प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि, विनम्रता और सकारात्मक सोच के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री गणेश की आरती की गई। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी का यह आयोजन बच्चों के लिए धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर बना। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments