Homeउत्तर प्रदेशदेवा मेला के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत, आपातकालीन परिस्थितियों पर...

देवा मेला के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत, आपातकालीन परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मेला परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन कर सुरक्षा तैयारियों व रिस्पांस टाइम को परखा गया

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। आज विश्व प्रसिद्ध देवा मेला के आयोजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी के निर्देशन में सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवा मेला परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। “मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता तथा उपलब्ध संसाधनों की कार्यशीलता का वास्तविक परीक्षण करना है। इसके माध्यम से वर्तमान व्यवस्थाओं की कमियों की पहचान कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि मेले के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments